{"_id":"d94be5f096f23e4ace360d8d927ceada","slug":"factory-prepared-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने तैयार, बिजली का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने तैयार, बिजली का इंतजार
अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र चकेरी (दो) में कई कारखाने बनकर तैयार हैं लेकिन पिछले तीन महीने से बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण इनमें उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। उद्यमियों का कहना है कि उन्हें लोन की रकम पर घर बैठे ब्याज देना पड़ रहा है और कारखाना चालू न होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। केस्को अधिकारी यह कहकर बला टाल रहे हैं कि यहां से केबिल चोरी हो गए हैं। नई केबिल के लिए प्रस्ताव भेजा गया है पर पूरा काम कब तक हो पाएगा, यह कहना मुश्किल है। खास बात यह कि 29 जनवरी को जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के सामने भी यह मामला उठा था लेकिन हुआ कुछ नहीं।
औद्योगिक क्षेत्र चकेरी (दो) में उद्यमियों ने करोड़ों की लागत से फैक्ट्रियां खड़ी की हैं। बिजली हमेशा से दगा देती रही। जनरेटरों की मदद से फैक्ट्रियां बन तो गईं लेकिन अब चलाना टेढ़ी खीर है। मशीनें भी आ गईं लेकिन संचालन के लिए बिजली का इंतजार है। उद्यमियों ने इस मामले को जिला उद्योग बंधु की बैठक में भी कई बार उठाया। 29 जनवरी को जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी की उपस्थिति में केस्को अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने 15 दिनों के भीतर बिजली केबिल खिंचवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। इससे पूर्व बिजली के मुद्दे को लेकर उद्यमी कई महीनों तक पहले सब स्टेशन की दौड़ लगाते रहे। यहां सफलता न मिली तो केस्को के पीआरओ से अपनी पीड़ा बताई। इसके बाद केस्को एमडी और जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर बिजली कनेक्शन के लिए औद्योगिक क्षेत्र में केबिल खिंचवाने की मांग की लेकिन स्थिति जस की तस है।