फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Factionalism evident in Congress protest

Kanpur News: कांग्रेस के प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी

Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Factionalism evident in Congress protest
कानपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी आलाकमान के निर्देश पर प्रदर्शन में भी कांग्रेस महानगर और ग्रामीण इकाई में गुटबाजी सामने आई। सोमवार को महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में शाम को तिलक हाल से जिलाधिकारी कार्यालय तक जंजीर कसकर पदयात्रा निकाली गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन में पदम मिश्रा, राकेश साहू, कमलाकांत तिवारी, आलोक मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, रामजी दुबे, विश्वनाथ जायसवाल, सुधीर साहू, कृपेश त्रिपाठी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में दोपहर में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर चेतना चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। यहां मदन मोहन शुक्ला, नरेश चंद्र त्रिपाठी, श्याम देव सिंह उमेश दीक्षित, आनंद प्रकाश वर्मा, सतीश दीक्षित, प्राणनाथ मिश्रा, मोहम्मद तौहीद, ऊषा रानी कोरी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पुतले फूंकने में तीन लोग झुलसे
चेतना चाैराहे पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंकते समय ग्रामीण कांग्रेस के जिला सचिव अमित कुमार, ग्रीन बाबू सोनकर, श्याम सोनकर के हाथ झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed