फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Factionalism and lack of coordination with the administration became the reason

Kanpur News: गुटबाजी, प्रशासन से तालमेल न होना बनी वजह

Wed, 19 Jun 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Factionalism and lack of coordination with the administration became the reason
- इटावा लोकसभा सीट हारने के बाद बुधवार को भाजपा नेताओं ने की समीक्षा
विज्ञापन

- पुलिस और बिजली विभाग की कार्यशैली को भी माना हार का कारण



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लोकसभा चुनाव में इटावा सीट हारने के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आकर जिले में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई चर्चा के बीच आपसी गुटबाजी और प्रशासन से तालमेल न खाना हार का मुख्य कारण बताया गया।
पुलिस और बिजली विभाग की कार्यशैली को भी कारण बताकर कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों की नाराजगी से बचने का प्रयास किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में सीटें कम होने के बाद अब भाजपा ने समीक्षा शुरू कर दी है। इटावा लोकसभा सीट हारने की वजह तलाशन के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से वार्ता की। कुछ पदाधिकारियों से अकेले भी वार्ता करके हकीकत जानने का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार, समीक्षा बैठक में पार्टी नेताओं की आपसी गुटबाजी और प्रशासन से तालमेल न खाना सबसे अहम वजह बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और बिजली विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाकर कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की नाराजगी से बचने का प्रयास किया। चर्चा में बताया गया कि कुछ लोगों ने अति आत्मविश्वास और चुनाव प्रबंधन को अहम वजह बताया। पार्टी का कैडर कार्यकर्ता नाराजगी की भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed