फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eye doctors eyesight is bad, he molests his junior again, threatens him with acid attack on his face

UP: आंखों के डॉक्टर की नजर खराब, जूनियर से फिर की छेड़छाड़, धमकाया- चेहरे पर डाल दूंगा तेजाब, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 06:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 06:02 AM IST
सार

Kanpur News: छेड़छाड़ के मामले में हाथ-पैर जोड़कर लिखित में माफी मांगने के बाद डॉक्टर ने फिर दुस्साहस किया है। जूनियर डॉक्टर को फोन कर धमकाया कि तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा।

विज्ञापन
Eye doctors eyesight is bad, he molests his junior again, threatens him with acid attack on his face
ursala hospital - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में उर्सला के आंख के डॉक्टर की नजर गंदी हो गई है। महिला जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले में हाथ जोड़कर लिखित में माफी मांगने के बाद भी दुस्साहस किया। फोनकर धमकाया। कहा कि तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा।

विज्ञापन

महिला जूनियर डॉक्टर ने तहरीर दी है। तहरीर पर स्वरूपनगर पुलिस ने आंख के डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग में एमएस तृतीय वर्ष की छात्रा ने बताया कि डिस्ट्रिक रेजीडेंसी प्रोग्राम के तहत अक्तूबर 2023 में तीन महीने के लिए उर्सला अस्पताल में ड्यूटी लगी थी।

विज्ञापन

वहां नेत्र रोग विभाग में तैनात आवास विकास कल्याणपुर निवासी डॉ. केएन कटियार उन्हें परेशान करते थे। डांटने पर उनके व्यवहार में परिवर्तन आया, लेकिन पोस्टिंग समाप्त होने के बाद फोन व व्हाट्सएप पर मैसेज करके परेशान करने लगे। उन्होंने डॉक्टर को सारे माध्यमों पर ब्लॉक कर दिया।

छात्रावास अधीक्षक व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से की शिकायत
इसके बाद आठ व 13 अगस्त को नशे में धुत होकर डॉ. कटियार ने मेडिकल कॉलेज परिसर के न्यू मैरिड छात्रावास स्थित उनके कमरे के बाहर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर छात्रावास के गार्ड ने डॉ. कटियार को धक्का देकर बाहर निकाला। पूरे प्रकरण की शिकायत छात्रावास अधीक्षक व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को दी।

विज्ञापन

अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था
प्राचार्य ने उनके शिकायती पत्र को कार्रवाई के लिए स्वरूपनगर थाने भेजा था। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने परिवार और बच्चों की दुहाई देकर हाथ जोड़कर माफी मांगी। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने का आश्वासन भी दिया था। तब उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला जूनियर डॉक्टर की तहरीर पर उर्सला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के सर्जन डॉ. केएन कटियार के खिलाफ महिला का बार-बार पीछा करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने, धमकी देने व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्वरूपनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के संविदा कर्मी का निकला फोन नंबर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि डॉ. केएन कटियार ने महिला जूनियर डॉक्टर को जिस मोबाइल नंबर से फोन किया था। वह पोस्टमार्टम हाउस में तैनात एक संविदा कर्मी का पाया गया। कर्मचारी ने कहा कि डॉ. कटियार ने उसका फोन लेकर बात की थी। विवेचक मामले में अब संविदा कर्मी के बयान भी दर्ज करेंगे।

महिला जूनियर डॉक्टर के होंगे कलमबंद बयान
महिला जूनियर डॉक्टर से पुलिस ने अभी घटना को लेकर फौरी पूछताछ की है। विवेचक जल्द ही महिला जूनियर डॉक्टर के खुद बयान दर्ज करेंगे। इसके बाद कोर्ट में उनके कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला डॉक्टर के बयानों के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी।

एक अक्तूबर को डॉ. केएन कटियार ने एक अनजान नंबर से फोनकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की। फिर धमकाना शुरू कर दिया। यह भी कहा कि तुम्हारे बारे में अफवाहें फैलाकर छवि दोनों बर्बाद कर दूंगा। वह एक साल से मानसिक यातना से गुजर रही हूं। डॉ. कटियार उनका आए दिन पीछा करते हैं, जासूसी कराते हैं। डॉ. कटियार का धमकी भरा ऑडियो उनके पास मौजूद है।  -पीड़ित महिला जूनियर डॉक्टर

एक तारीख को मैंने फोन किया और बात की। कोई ऐसी खास बात नहीं हुई, सामान्य तरह से बात हुई। उसके बाद उन्होंने मेरी शिकायत थाने में कर दी है। जैसे मैं आमतौर पर बात करता हूं। वैसे ही बात की है। मुझ पर आरोप लगाया है कि मैं उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा हूं। मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं।  -डॉ. केएन कटियार, नेत्र रोग

इनके खिलाफ कार्रवाई तय है। हमने तो लिखकर भेज दिया है, अब शासन को इस पर निर्णय लेना है।  -डॉ. एच डी अग्रवाल, निदेशक उर्सला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed