फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Expressed displeasure over lack of cleanliness in the kitchen, gave instructions

Kanpur News: रसोई में सफाई नहीं होने पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश

Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over lack of cleanliness in the kitchen, gave instructions
पुखरायां। नगरपालिका स्थित सीएचसी में रविवार को सहायक सांख्यिकीय अधिकारी मूल्यांकन प्रभाग लखनऊ की ओर से राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी रविशंकर तिवारी ने निरीक्षण किया। जहां पर महिला समूह द्वारा संचालित रोगी भोजन व्यवस्था के किचन में साफ सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सफाई के इंतजाम सही किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में ऑक्सीजन प्लांट, जन औषधि केंद्र, राजकीय आवास व परिसर का निरीक्षण किया। सीएचसी परिसर में भी गंदगी देखकर नाराजगी जताई। सफाई कर्मचारियों को बुलाकर समझाया कि सेवा भाव से कार्य करें और कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। महिला समूह द्वारा संचालित रोगी भोजन व्यवस्था के किचन में पर्याप्त साफ सफाई न होने और किचन में अव्यवस्थित रूप से रखी राशन सामग्री पर नाराजगी जताई। बर्तन सुव्यवस्थित रखने, उनपर नामकरण की स्लिप लगाए जाने के निर्देश महिला समूह कर्मी रूबी देवी को दिए। चेताया कि सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक्सेस सेवा, आयुष्मान सेवा, औषधि वितरण, सेवा प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर कक्ष, रोगी भर्ती वार्ड, पैथोलॉजी कक्ष, क्षय रोग विभाग के रिकॉर्ड जांचे। नोडल अधिकारी ने बताया की निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएल वर्मा, मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता स्वतंत्र प्रताप सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान, डॉ. आरती सिंह, फार्मासिस्ट विकास कुमार, अजय शुक्ला, सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed