{"_id":"6ac5570c4e71b3bc3f0cf5df","slug":"executive-committee-meeting-today-agenda-finalized-kanpur-news-c-362-1-ka11006-158157-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार्यकारिणी की बैठक आज, फिर तैयार कराया एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार्यकारिणी की बैठक आज, फिर तैयार कराया एजेंडा
विज्ञापन
कानपुर। हंगामे के बाद सोमवार को स्थगित हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक अब महापौर प्रमिला पांडेय ने बुधवार दोपहर दो बजे बुलाई है। बैठक के लिए संशोधित कार्यसूची तैयार की गई है। इसमें सड़क, लाइटिंग और सफाई व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर नगर आयुक्त से जवाब मांगा जाएगा।
साथ ही पार्षदों से संबंधित 20-20 लाख रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। सोमवार की बैठक में पार्षदों के सवालों पर नगर आयुक्त ने कहा था कि एजेंडे में जो प्रस्ताव शामिल नहीं हैं उनका जवाब नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर पार्षदों ने हंगामा किया, जिसके बाद महापौर ने बैठक स्थगित कर दी थी। अब जरूरी प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल कर संशोधित कार्यसूची तैयार की गई है।
संशोधित एजेंडे में 115 प्रस्ताव शामिल हैं। इसमें 15 पूर्व के और 100 नए हैं जिसमें 15 नामकरण के, 40 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था के और 40 वार्डों के पार्कों के सुंदरीकरण के हैं। बैठक में मंगल भवन समिति को भंग करने और सफाई व्यवस्था के निजीकरण का मुद्दा भी उठने की संभावना है। लंबे समय से एक ही सीट पर जमे नगर निगम के बाबुओं और कर्मचारियों को हटाकर स्थानांतरण करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा उद्यान विभाग, लाइटिंग और इंजीनियरिंग से जुड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी। (संवाद)