{"_id":"5ad82f114f1c1be2798b50c3","slug":"excavated-in-ancient-shiva-temple-found-treasures","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन शिव मंदिर की 'खुदाई में निकला खजाना', मजदूरों के पास से सोने के सिक्के-आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन शिव मंदिर की 'खुदाई में निकला खजाना', मजदूरों के पास से सोने के सिक्के-आभूषण बरामद
अनुराग दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में गुरुवार तड़के एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के महाराजपुर के प्राचीन गंगाघाट पर मंदिर में खुदाई के दौरान खजाना निकला है। खुदाई करने वाले मजदूरों में खजाने के बटवारे को लेकर झगड़ा हुआ इसी बीच किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मजदूरों को गिरफ्तार कर कुछ सोने के सिक्के बरामद कर लिए हैं।
कानपुर सरसौल महाराजपुर के प्राचीन गंगाघाट नजफगढ (विपौसी) में बुधवार रात मजदूरों को प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान सोने के सिक्के और आभूषण मिले। बटवारे के दौरान हुए विवाद जमीन में गड़ा खजाना मिलने का खुलासा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सिक्के किस जमाने के हैं इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग से मदद मांगी गई है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि मंदिर के आसपास खुदाई भी कराई जा सकती है।