{"_id":"628b1f167df8b7616902ed5b","slug":"ex-pradhan-commits-suicide-in-hamirpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"HAMIRPUR: पूर्व प्रधान ने की आत्महत्या, फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HAMIRPUR: पूर्व प्रधान ने की आत्महत्या, फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 23 May 2022 11:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 May 2022 11:17 AM IST
सार
हमीरपुर में पूर्व प्रधान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारा के पूर्व प्रधान हरि ओम (47) पुत्र देवी शरण ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पूर्व प्रधान हरिओम ने रविवार रात करीब 10 बजे घर पहुंच कर घर वालों के साथ झगड़ा किया और मारपीट की।
घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया। डर की वजह से घर वाले बाहर निकल आए। इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया और अटारी में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिओम के 17 साल का बेटा और 15 साल की बेटी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।