फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ex councillors nephew was shot in Kanpur, Mannu Rahman is close to MLA Irfan, wife tears are not stopping

Kanpur: पूर्व पार्षद के भांजे को मारी गोली, MLA इरफान के करीबी हैं मन्नू रहमान, पत्नी बेसुध...नहीं थम रहे आंसू

Sat, 27 May 2023 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 11:05 AM IST
सार

Kanpur Crime: मूलगंज थाना क्षेत्र में विधायक इरफान के करीबी पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के भांजे को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Ex councillors nephew was shot in Kanpur, Mannu Rahman is close to MLA Irfan, wife tears are not stopping
परिजनों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के भांजे परेड निवासी मो. सैफ उर्फ भोलू उर्फ जबर को शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे गोली मार दी गई। वारदात मूलगंज के चौबेगोला में हुई। गोली मारने वाले की पहचान परेड के रहने वाले सलमान कांड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

चश्मदीदों के अनुसार दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर नोकझोंक और कहासुनी हुई। इसी बीच सलमान ने सैफ पर फायर झोंक दिया, जिससे वह गिर गया। सैफ को लेकर लोग पहले उर्सला गए, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे हैलट रेफर कर दिया गया। सूचना पर हैलट में भारी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

इस बीच एडीसीपी पूर्वी मृगांक शेखर पाठक भारी दलबल के साथ अस्पताल पहुंच गए। तनाव को देखते हुए हैलट और परेड में भारी फोर्स तैनात किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि हमलावर की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। सैफ के परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था
परेड के अस्पताल रोड स्थित नवाब इब्राहिम खां का हाता निवासी जिस मो. सैफ को शुक्रवार रात गोली मारी गई। वह 12 साल पहले परेड स्थित चंद्रेश्वर हाते में हुई हत्या के मामले में आठ महीने से जेल में था। दस दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। वह परेड में कपड़ों की फेरी लगा रहा था। पिता मो. शफीक डेयरी में काम करते हैं।

परिचित के जरिये फोन कर मूलगंज बुलवाया आरोपी ने
पुलिस के अनुसार सैफ को एक व्यक्ति के जरिये सलमान कांड़ा ने फोन कर मूलगंज स्थित चौबे गोला बुलाया। यहीं पर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर सलमान ने गोली मार दी। लोग पकड़ने दौड़े] तो वह हवा में फायर करता हुआ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर खून से लथपथ सैफ को अस्पताल पहुंचाया।

छावनी बना हैलट, भारी फोर्स तैनात
मन्नू रहमान के भांजे को गोली मारने की सूचना पर हैलट में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एडीसीपी पूर्वी मृगांक शेखर, एसीपी कोतवाली व एसीपी स्वरूपनगर के साथ भारी फोर्स लेकर हैलट पहुंच गए। वहीं, परेड में भी भारी फोर्स तैनात की गई है।

पत्नी बेसुध, नहीं थम रहे बच्चों के आंसू
सैफ की गोली मारकर हत्या की खबर घर पहुंचने के साथ ही उसकी पत्नी फातिमा बेसुध होकर गिर पड़ी। वहीं, दो बेटों अरमान व रियाज और बेटी के आंसू नहीं थम रहे थे। बच्चों के आंसू देखकर कुछ लोग बदला लेने की बात कहने लगे। हालांकि बुजुर्गों के समझाने पर लोग शांत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed