{"_id":"574c96764f1c1bf551109359","slug":"ews-flats-6-7-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडब्ल्यूएस फ्लैट@ 67 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडब्ल्यूएस फ्लैट@ 67 लाख
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 31 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के कार्यालय में आयोजित नीलामी में भाग लेते लोग व मौजूद अधिकारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर में जमीन की कीमतें वाकई आसमान छू रही हैं। सोमवार को आवास विकास परिषद में हुई संपत्तियों की नीलामी में तो यही बात सच साबित हुई। अंबेडकरपुरम स्थित दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के एक फ्लैट की बोली 67 लाख रुपये लगी। परिषद ने 37.62 वर्ग मीटर वाले इस फ्लैट का रिजर्व प्राइज 6.10 लाख रुपये तय किया था। यहीं स्थित एक अन्य ईडब्ल्यूएस फ्लैट 5.49 लाख रुपये के तय दाम की तुलना में 23 लाख रुपये का बिका। इसका एरिया 36.18 वर्गमीटर है।
कई-कई गुना अधिक कीमतों पर बिकीं संपत्तियों ने अधिकारियों को भी चौंका दिया। अधिकारियों ने भी इतनी अधिक बोली लगने की उम्मीद नहीं की थी। दूसरी ओर ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए इतनी बड़ी बोली आय वर्ग के लिए निर्धारित मानकों पर भी सवाल उठा रही है। अधिकारियों के मुताबिक 67 लाख वाली बोली में सात लोगों ने हिस्सा लिया था। सभी इस फ्लैट को खरीदना चाहते थे। इसके चलते बोली इस स्तर तक पहुंच गई। इसी तरह दूसरे फ्लैट के लिए बोली लगाने वाले चार लोग आए थे। इनमें से सबसे ज्यादा 23 लाख रुपये की बोली लगाने वाले को फ्लैट आवंटित किया जाएगा।
गंगा एन्क्लेव के 15 आवंटियों को मिला घर का नंबर
कानपुर (ब्यूरो)। अंबेडकरपुरम योजना के ई ब्लॉक स्थित गंगा एन्क्लेव मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट के आवंटियों को सोमवार को उनके घरों का नंबर मिल गया। 27 आवंटियों में से 15 आवंटियों को ड्रा जरिए घरों के नंबर अलॉट हुए। बाकी बचे आवंटियों ने अपार्टमेंट परिसर का निरीक्षण कर मनचाहा फ्लैट लेने का इरादा जाहिर किया। इसमें किसी फ्लैट के लिए एक से अधिक आवेदन होने पर ड्रा होगा। पूर्व आवंटियों का नंबर ड्रा होते ही परिषद ने पहले आओ-पहले पाओ की स्कीम भी लांच कर दी है। शहरवासी स्कीम के अपार्टमेंट में मनचाहा फ्लैट लेने ले सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत 245 टू और थ्री बीएचके वाले फ्लैट उपलब्ध हैं। फ्लैटों की कीमत करीब 42 लाख रुपये से 56 लाख रुपये तक होगी।
विज्ञापन
परिषद के अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने बताया कि 10 हजार रुपये देकर कोई भी मनचाहा फ्लैट बुक करा सकता है। एस सप्ताह में बाकी धनराशि का ड्राफ्ट परिषद में जमा कराना होगा। पनकी-कल्याणपुर रोड पर स्थित अपार्टमेंट में क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल आदि की सुविधाएं मिलेंगी।