{"_id":"6199bff10dad041fca45c7ae","slug":"every-pain-will-be-treated-in-the-pain-department-of-multi-specialty","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दर्द का इलाज होगा मल्टी स्पेशिएलटी के पेन डिपार्टमेंट में, हैलट में बनेगा प्रदेश का पहला ऐसा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दर्द का इलाज होगा मल्टी स्पेशिएलटी के पेन डिपार्टमेंट में, हैलट में बनेगा प्रदेश का पहला ऐसा विभाग
Sun, 21 Nov 2021 09:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर हैलट के प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) मल्टी सुपर स्पेशिएलटी इंस्टीट्यूट में प्रदेश का पहला पेन डिपार्टमेंट खुलेगा। इसमें हर दर्द का इलाज किया जाएगा। एक छत के नीच हर तरह के दर्द के इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी तक प्रदेश के किसी राजकीय मेडिकल कालेज में यह विभाग नहीं खोला गया।
मल्टी सुपर स्पेशिएलटी इंस्टीट्यूट के विभिन्न विभागों के लिए कंप्यूटर आ गए हैं। इसमें संबंधित विशेषज्ञता का डाटा फीडिंग आदि कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। सुपर स्पेशिएलटी की शुरुआत प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले कर दी जाएगी। अस्पताल में विशेषज्ञों के आने में वक्त लगेगा।
इसके साथ ही फैकल्टी और स्टाफ की तैनाती भी होनी बाकी है। इससे सुपर स्पेशिएलटी की ओपीडी सबसे पहले शुरू की जाएगी। एमआरआई, अल्ट्रासाउंड तथा दूसरी मशीनें जो उपलब्ध हो गई हैं, उन्हें स्टाल किया जाएगा। मल्टी सुपर स्पेशिएलटी प्रोजेक्ट प्रभारी और न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि पेन डिपार्टमेंट की ब्रांच अभी कहीं भी नहीं है।
विज्ञापन
पहली बार यहां खुल रही है। इसमें विभिन्न प्रकार के दर्द के विशेषज्ञ रहेंगे। इसके अलावा न्यूरो रेडियोलॉजी का विभाग होगा। इससे न्यूरो रोगियों की विशेष जांचें की जा सकेंगी। इसके अलावा गुर्दा रोग और पेट रोग विभाग रहेगा। सबसे अधिक रोगी इन्हीं से संबंधित आते हैं। रोगियों को दूसरे शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।