फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even today gold is worth less than dust in front of honesty

Kanpur News: ईमानदारी के आगे आज भी सोना है माटी के मोल

Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Even today gold is worth less than dust in front of honesty
जसवंतनगर (इटावा)। सोने के भाव चाहे जितने भी क्यो न चढ़ जाए, लेकिन यदि व्यक्ति ईमानदार है तो उसकी ईमानदारी के आगे सोना माटी के समान है। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की ग्रामीण युवक ने, जिसने जेवरों से भरा बैग दंपती को लौटा दिया। नगला रामसुंदर में सोमवार रात तिलक समारोह से लौट रहे दंपती सोने क जेवरों से भरा बैग गिर गया था। मंगलवार को जेवरों का बैग दंपती को लौटा दिया गया।
विज्ञापन




रेलमंडी मुहल्ला निवासी धर्मवीर सिंह अपनी पत्नी शालू के साथ नगला रामसुंदर गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होकर नगला तौर जा रहे थे। बताया कि रास्ते में बैग गिर गया था जिसमें एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और दो अंगूठियां थीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख है।
विज्ञापन


सुबह खेत की ओर जाते समय रामनारायण सिंह को रास्ते में बैग पड़ा मिला। इस बीच जेवरों की तलाश में लौटी शालू से पूछताछ कर प्रधान ने ग्रामीणों की मौजूदगी में रामनारायण ने बैग लौटा दिया। रामनारायण की ईमानदारी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed