{"_id":"5c8e8172bdec22143556601d","slug":"ethanol-tanker-accident-in-hardoi-kanpur-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई से कानपुर जा रहा इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, शराब समझ बाल्टी-केन में भर ले गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई से कानपुर जा रहा इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, शराब समझ बाल्टी-केन में भर ले गए ग्रामीण
Sun, 17 Mar 2019 10:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
इथेनॉल से भरा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई से कानपुर जा रहा इथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया, जिससे इथेनॉल फैलने लगा। गन्ने के कचड़े से बने इथेनॉल की शराब जैसी गंध आने पर ग्रामीणों ने टैंकर से शराब फैलने की अफवाह फैला दी। हरदोई और कन्नौज की सीमा के पास टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों जिले की पुलिस पहुंच गई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण बाल्टी और केन लेकर पहुंच गए।
पुलिस के रोकने के बावजूद करीब पांच गांवों के ग्रामीणों इथेनॉल केमिकल को लूट गए। जहरीला इथेनॉल की पुष्टि होने के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार के नेतृत्व में दोनों जिलों की पुलिस बल ने छापेमारी कर ग्रामीणों के कब्जे इथेनॉल बरामद किया। हरदोई के हरगंवा में चीनी मिल से एक टैंकर इथेनॉल भरकर रविवार सुबह करीब सात बजे कानपुर इंडियन ऑयल डिपो जा रहा था।

ग्रामीणों ने टैंकर से शराब निकलने की क्षेत्र में अफवाह फैला दी
तभी हरदोई-कन्नौज मार्ग जिले की सीमा के पास बख्शीपुरवा और कासिमपुर गांव के सामने टैंकर पलट गया। इससे इथेनॉल केमिकल भी टैंकर से फैलने लगा। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग गया। वहीं केमिकल की शराब जैसी गंध होने के कारण कुछ ग्रामीणों ने टैंकर से शराब निकलने की क्षेत्र में अफवाह फैला दी।
उधर, दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में जहरीले केमिकल होने की सूचना सुघर मिल के एरिया मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस को सूचना दी। इससे हरदोई पुलिस मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को शराब समझ कर ग्रामीणों को इथेनॉल लूटता देखकर हरदोई पुलिस ने उन्हें रोका पर ग्रामीण नहीं माने।

ग्रामीण बाल्टी और केनों में भरकर इथेनॉल ले गए
इसके बाद हरदोई पुलिस ने कन्नौज पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सख्ती के बाद भी बख्शीपुरवा, कासिमपुर, मेंहदीपुर, गंगागंज और मियांगंज के ग्रामीण बाल्टी और केनों में भरकर इथेनॉल ले गए। शाम करीब चार बजे इथेनॉल लूटने की जानकारी पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को मिली।
इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर शैलेश कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के साथ हरदोई पुलिस और आबकारी टीम ने ग्रामीणों के घरों में छापेमारी की। कई लोगों के घर से लूटा गया इथेनॉल बरामद हुआ। सदर कोतवाल ने एनाउंस कर ग्रामीणों से जहरीले इथेनॉल को न पीने की अपील की। उन्होंने बताया कि शराब समझ कर जहरीले केमिकल पीने से लोगों की जान जा सकती है।