फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah won the Taekwondo Cup title

Kanpur News: ताइक्वांडो कप का खिताब इटावा ने जीता

Mon, 14 Apr 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Etawah won the Taekwondo Cup title
इटावा। ताइक्वांडो संघ व अमर उजाला के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इटावा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ताइक्वांडो कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके अलावा औरैया व जालौन ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में ताइक्वांडो कप का भव्य शुभारंभ हुआ। माउंट लीटर जी स्कूल के चेयरमैन विकास यादव, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। इटावा ताइक्वांडो के महासचिव हिमांशु यादव ने बताया कि वह इस बार प्रतियोगिता को एक नए स्तर पर ले गए। आयोजन अधिक विशेष होने का कारण यह भी था कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और नेशनल गेम्स पदक विजेता खिलाड़ी अमन कादयान की विशेष उपस्थिति रही। औरैया, जालौन, आजमगढ़, मिर्जापुर समेत कुल छह जनपदों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों के मैच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सेंसर तकनीक के साथ हुए। मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता के अनुसार प्रतियोगिता में इटावा टीम ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार जीते पदक
इटावा ने 50 गोल्ड, 20 रजत, 10 कांस्य, 80 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन रहा। इसी तरह औरैया 20 गोल्ड, 10 सिल्वर पांच ब्रांज के साथ दूसरे और जालौन ने 15 गोल्ड, 10 सिल्वर, पांच ब्रांज जीतकर कर तीसरे स्थान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed