फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Two criminals arrested in police encounter both shot in leg admitted in hospital two absconding

Etawah: पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, दो फरार

Wed, 06 Aug 2025 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:09 AM IST
सार

Etawah News: बसरेहर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई एक भैंस, पिकअप वाहन और हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Etawah Two criminals arrested in police encounter both shot in leg admitted in hospital two absconding
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव के पास बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच एक घंटे लंबी मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ मंगलवार रात थाना फ्रेंडस कॉलोनी के नगला भिकन गांव में हुई चोरी के बाद हुई।

विज्ञापन

अपराधी एक पिकअप वाहन में भैंस लेकर भाग रहे थे। बसरेहर थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने रमपुरा गांव के पास बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान चांद मियां (26) और आरिश (22) निवासी अलीगंज, एटा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके से चोरी की गई एक भैंस, एक पिकअप वाहन, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार हुए दो बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed