फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Troubled by the financial crisis, laborer committed suicide

Etawah: आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 18 Jun 2023 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2023 06:59 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Etawah: Troubled by the financial crisis, laborer committed suicide
अजय कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल में अड्डा तलैया गांव में मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर घर के बाहर बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे ऊतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के अड्डा तलैया गांव निवासी अजय कुमार (40) पुत्र विश्वनाथ सविता शनिवार शाम खाना खाकर रात में परिजनों के साथ घर में सो गया।

विज्ञापन


रविवार सुबह उसकी पत्नी निशा ने देखा कि घर के बाहर बरामदे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ है। पत्नी की चीखपुकार सुन कर पड़ोसी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र अंशू (13) गोलू (10),आयुष (6),तथा पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन


मृतक घर का इकलौता बेटा था। आसपास के क्षेत्रों में साइकिल से कपड़े की फेरी लगाकर व मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था। पिछले कई दिनों से काम अच्छा नहीं चल पाने से परिवार के खाने पीने का भी जुगाड़ नहीं कर पा रहा था। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी से परेशान था। वह कई दिनों से तनाव में रह रहा था। ऐसे में उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed