Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Theft in pathology in front of Super Specialty Hospital thieves stole machine and silver idol

Etawah: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने पैथोलॉजी में चोरी, चोरों ने मशीन और चांदी की मूर्ति पर किया हाथ साफ

Thu, 31 Jul 2025 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Jul 2025 12:25 PM IST
सार

Etawah News: सैफई में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने डॉ. लाल पालीवाल पैथोलॉजी में चोरों ने सेंध लगाई। चोर एक सेट्यूफ्यूज मशीन, कॉपर के तार और एक चांदी की मूर्ति चुराकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Etawah Theft in pathology in front of Super Specialty Hospital thieves stole machine and silver idol
कमरे का टूटा हुआ जंगला - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के सैफई में स्थित सुपर स्पेशलिटी 500 बेड अस्पताल के ठीक सामने बनी डॉक्टर लाल पालीवाल पैथोलॉजी में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पैथोलॉजी लैब के जंगले तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही चोरों ने सबसे पहले वहां रखी सेट्यूफ्यूज मशीन  और कॉपर के तार चुरा लिए। इसके बाद, चोरों ने एक और कमरे का जंगला तोड़ा और उसमें रखी चांदी की मूर्ति पर भी हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर तेज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह हैरानी की बात है कि एक बड़े अस्पताल के बिल्कुल सामने ऐसी चोरी की वारदात हुई, जो चोरों के बुलंद हौसलों को दर्शाती है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed