फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Teenage girl accuses her stepfather of Misdeed, police investigating

Etawah: किशोरी ने सौतेले पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 02 Dec 2025 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Teenage girl accuses her stepfather of Misdeed, police investigating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

इकदिल क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि पिता एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने चचेरे भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की है। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार को क्षेत्र का एक युवक 12 वर्ष की चचेरी बहन को लेकर थाने पहुंचा। चचेरे भाई ने बताया कि उसके चाचा का निधन हो जाने के बाद चाची ने दूसरी शादी कर ली थी। चाची मूक-बधिर है और शहर की एक ट्यूब फैक्ट्री में मजदूरी करती है। किशोरी का सगा भाई एक हॉस्टल में रहता है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर किशोरी के सौतेले पिता ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बना लिए। किशोरी ने बताया कि पिता एक साल वह दुष्कर्म कर रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उधर, चचेरा भाई का आरोप है कि सोमवार को वह पीड़ित बहन को लेकर मानिकपुर चौकी गया था। पर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई थी। मंगलवार को थाने में जाकर शिकायत करने की बात कहकर टरका दिया था। मंगलवार को थाने पहुंचकर फिर शिकायत की लेकिन पुलिस ने देर शाम तक मेडिकल नहीं कराया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। किशोरी की उम्र 12 वर्ष है। किशोरी के पिता को बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed