फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Team which reached to stop felling of banned wood was attacked, deputy ranger injured

Etawah: प्रतिबंधित लकड़ी का कटान रोकने पहुंची टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर घायल

Thu, 11 Sep 2025 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Sep 2025 08:53 PM IST
सार

कर्मचारियों ने घायल डिप्टी रेंजर को 50 शैया में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Etawah: Team which reached to stop felling of banned wood was attacked, deputy ranger injured
हमले में घायल डिप्टी रेंजर भानु प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखना रेंज के लवेदी के नवादा बहादुरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर प्रतिबंधित लकड़ी कटने की सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इसमें डिप्टी रेंजर घायल हो गए। वन कर्मी घायल डिप्टी रेंजर को अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


लखना रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि डिप्टी रेंजर भानु प्रताप यादव टीम के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार दोपहर एक बजे नवादा बहादुरपुर में भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्हें प्रतिबंधित निजी लकड़ी के कटने की सूचना मिली। डिप्टी रेंजर भानु प्रताप यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां वन माफियाओं से प्रतिबंधित लकड़ी को बिना अनुमति के काटने से मना किया। इस पर उन लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इसमें डिप्टी रेंजर भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य कर्मी जान बचाकर भागे। ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना लखना रेंज को दी। वन कर्मियों ने घायल डिप्टी रेंजर को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध लवेदी थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया है। साथ ही उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed