फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: son of a tractor agency operator shot dead with an illegal pistol

Etawah: ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के पुत्र ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर जान दी, एक माह पहले हुई थी युवक की शादी

Wed, 28 Jun 2023 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 10:56 PM IST
सार

Etawah News: युवक ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।

विज्ञापन
Etawah: son of a tractor agency operator shot dead with an illegal pistol
निखिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के अशोक नगर मोहल्ले में एक ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के पुत्र ने बुधवार सुबह घर के बाथरूम में जाकर अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के भरथना चौराहा के पास स्थित मोहल्ला अशोक नगर निवासी सुरेश चंद्र यादव एक कंपनी के ट्रैक्टर की एजेंसी का संचालन करते हैं।

विज्ञापन


उनका छोटा बेटा निखिल यादव (30) शोरूम संचालन में उनकी मदद करता है। बुधवार सुबह निखिल रोजाना की तरह पहले जिम गया। लौटने के बाद घर के नीचे बने शोरूम को खाेला। अन्य स्टाफ के आने के बाद वह एजेंसी के ऊपर बने आवास पर चला गया। करीब 11 बजे वह बाथरूम में नहाने गया और इस बीच अवैध पिस्टल से अपनी कनपटी में गोली मार ली।

विज्ञापन

परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कॉलोनी रमेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है।

एक माह पूर्व हुई थी युवक की शादी
मृतक ने दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की थी। पढ़ाई करने के बाद वह अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाने लगा। पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी शादी तय कर ली। 20 मई 2023 को उसकी शादी किशनी के राम नगर तिराहा निवासी अंजलि के साथ हुई थी। घटना के समय अंजलि मायके में थी। घटना की जानकारी मिलने पर वह परिवार के साथ ससुराल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed