फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Soldier fires celebratory shots with a revolver bullet grazes a youths hand

Etawah: फौजी ने रिवॉल्वर से की हर्ष फायरिंग, युवक का हाथ चीरते हुए निकली गोली, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Thu, 07 May 2026 03:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 03:57 PM IST
सार

Etawah News: मूंज गांव में गुरुवार सुबह शादी समारोह के दौरान फौजी द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के हाथ के पंजे को चीर गई, जिसके बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Etawah Soldier fires celebratory shots with a revolver bullet grazes a youths hand
हर्ष फायरिंग (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूंज गांव में गुरुवार तड़के एक शादी समारोह की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। आरोपी फौजी की रिवॉल्वर से चली गोली युवक के बाएं हाथ के पंजे को चीरते हुए निकल गई। आनन-फानन में घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मूंज गांव निवासी सतीश सक्सेना की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था। विदाई की रस्मों के बीच सुबह करीब चार बजे गांव का ही रहने वाला रमन जो फौज में तैनात है। अपनी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान निशाना चूक गया और गोली वहां मौजूद गांव के ही युवक गौरव के बाएं हाथ के पंजे में जा लगी।

विज्ञापन

छुट्टी पर घर आया हुआ आरोपी रमन फौजी
गोली चलते ही शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ गौरव को देख परिजन बदहवास हो गए। उसे तत्काल सैफई ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी रमन फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना के बाद से ही गांव में तनाव और सन्नाटा पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है
थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed