फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Shivpal Yadav gave statement about Akhilesh

Etawah: जनसभा में शिवपाल बोले- अखिलेश को छोटे नेताजी के नाम से जानें

Wed, 30 Nov 2022 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 09:25 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की तरह अखिलेश भी जमीन से जुड़कर लोगों की मदद करें और समाजवाद के आंदोलन को आगे बढ़ाएं। बोले कि प्रजातंत्र के सबसे बड़े पवित्र पर्व पर सीधे हमला किया जा रहा है।

विज्ञापन
Etawah: Shivpal Yadav gave statement about Akhilesh
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव को प्रदेश में छोटे नेताजी के नाम से जाना जाए। यह बात बुधवार को भरतिया कोठी क्षेत्र में हुई जनसभा में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की तरह अखिलेश भी जमीन से जुड़कर लोगों की मदद करें और समाजवाद के आंदोलन को आगे बढ़ाएं। बोले कि प्रजातंत्र के सबसे बड़े पवित्र पर्व पर सीधे हमला किया जा रहा है।

विज्ञापन


हम उन्हें यह बताना चाहते हैं कि तानाशाही से वोट नहीं मिलता। जनता से निवेदन करना पड़ता है। इस चुनाव में भाजपा जनता के बीच चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि प्रशासन से सीधा चुनाव है। हम कार्यकर्ताओं से यह कहना चाहते हैं कि कहीं भी झगड़ा हो रहा हो तो वह दूर रहें। क्षेत्र में कोई भी मामला होगा पुलिस तुम्हें ही उठाएगी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी ने पूरे प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूरों का विकास किया। मैनपुरी क्षेत्र के लोगों ने नेताजी को बहुत सम्मान दिया। वह नेताजी के परिवार की ही नहीं, पूरे मैनपुरी परिवार की बहू हैं। 

विज्ञापन

सीबीआई गोमती की जांच करेगी तो गंगा की भी जांच करेगी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी के कहने पर प्रदेश को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 23 महीनों में मिल गया। प्रदेश में जितना भी विकास कार्य हुआ वह सपा ने कराया। सपा ने जनता के हित के लिए संघर्ष किया। चाचा अलग थे तो भाजपा के लोग कहते थे कि कैसी समाजवादी पार्टी है जो परिवार को भी नहीं जोड़ पा रही। चाचा एक हो गए तो अब रिवर फ्रंट दिखा रही है। चाचा से नहीं हमसे बात करें। भाजपा के लोग सीबीआई की जांच दिखा रहे हैं। अरे, सीबीआई गोमती की जांच करेगी तो गंगा की भी जांच करेगी। तुमने मां गंगा को साफ नहीं किया, बजट साफ किया है। सीबीआई कुदरैल से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की भी जांच करेगी, जो प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद बह गया। ठेकेदार कारों से नहीं, हेलीकॉप्टर से चलने लगे। राजेंद्र सिंह शाक्य, अंकुर यादव, जेडीयू नेता केसी त्यागी, प्रदीप यादव, विनोद यादव कक्का आदि मौजूद रहे।

50 दिव्यांगों और बुजुर्गों ने किया मतदान
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों सहित 50 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सुबह नौ बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो शाम छह बजे तक चली। विधानसभा क्षेत्र में गठित 12 टीमों के 48 सदस्यों ने पहले दिन लोगों के घर जाकर मतदान कराया है। विधानसभा क्षेत्र में पहले सर्वे किया गया था। सर्वे में कुल 132 मतदाताओं ने बैलेट से वोट डालने का निर्णय लिया था। एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि गुरुवार को भी मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed