फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Seven Inter-District Thieves Arrested for Stealing from Transformers

Etawah: ट्रांसफार्मर से चोरी करने वाले सात अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, लाखों के पार्ट्स और नकदी बरामद

Tue, 20 Jan 2026 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jan 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Seven Inter-District Thieves Arrested for Stealing from Transformers
पुलिस की गिरफ्त में अंतरजनपदीय चोर - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसफार्मरों से चोरी करने वाले सात अंतरजनपदीय चोरों को इकदिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, चार हजार नकद बरामद किया है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि ओवैस अहमद निवासी आगरा टायर्स हाउस, पक्का बाग ने सूचना दी थी कि ग्वालियर बाईपास पर स्थित उनके ढाबे के सामने से बिजली संचालन के लिए लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरों चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार रात थाना इकदिल पुलिस थाना क्षेत्र में पान कुंवर स्कूल के पास चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार रुकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर कार को रुकवा लिया। इसमें मौजूद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने नाम रूपकिशोर उर्फ रूपा, करन बाबू बाल्मिकी, कमलेश राजपूत, अजीत उर्फ डबोरी, बच्चू सिंह बाल्मिकी, निखिल उर्फ योगेश और अंकित कठेरिया आदि शामिल रहे। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, दो मिस कारतूस, छह मोबाइल फोन और बिजली के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बरामद हुए।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रात को ग्वालियर बाईपास स्थित ट्रांसफार्मर से उसके पार्ट्स चुराए थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि इसी तरह की चोरियां उन्होंने जनपद आगरा में थाना पिनाहट क्षेत्र पांच जनवरी और नौ जनवरी को भी ट्रांसफार्मर से की थीं। इन वारदातों के थाना पिनहट, जनपद आगरा के प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक इतिहास और बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों में से रूपकिशोर उर्फ रूपा का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसके विरुद्ध चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। निखिल उर्फ योगेश के विरुद्ध भी लूट और अपहरण के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 20 वस्तुएं बरामद की हैं, जिनमें हथियार, चोरी के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, औजार, कार और नकदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed