{"_id":"5baf89bb867a557ed62a5b4e","slug":"etawah-safari-park-will-open-on-october-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी पार्कः 'शिम्बा और सुल्तान' के जन्मदिन पर सफारी को बड़ा तोहफा, तेज हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी पार्कः 'शिम्बा और सुल्तान' के जन्मदिन पर सफारी को बड़ा तोहफा, तेज हुई तैयारियां
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा: सफारी पार्क को खोले जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। 6 अक्तूबर को सफारी पार्क के पहले शावक शिम्बा और सुल्तान का जन्मदिन भी है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सफारी पार्क प्रशासन इसे 6 अक्तूबर से खोले जाने की तैयारियों में जुट गया है।
वरिष्ठ अधिकारी सफारी पार्क का निरीक्षण कर चुके हैं। ऐसे में जो भी कमियां रह गई हैं उन्हें समय रहते पूरा कराया जा रहा है। सफारी पार्क को दर्शकों के लिए खोलने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए इसके लिए सीजेडए के पूर्व मेंबर सेक्रेट्री विशन सिंह वुनाल, ईको फॉरेस्ट के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव तथा सफारी पार्क के डायरेक्टर वीके सिंह ने सफारी पार्क का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सफारी का निरीक्षण करने के साथ फेसलिटी सेंटर भी देखा। इस दौरान पूर्व मेंबर सेक्रेट्री विशन सिंह वुनाल ने बताया कि उनके शुरूआती निरीक्षण के बाद से लेकर इस निरीक्षण के दौरान सफारी पार्क में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि पार्क में अभी और हरियाली लाई जाएगी। ईको फॉरेस्ट के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव भी सफारी पार्क के डायरेक्टर रह चुके हैं। ऐसे में इन अधिकारियों का यह दौरा काफी मायने रखता है।