फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: roadways bus overturned after colliding with a dumper on the highway, injuring one passenger

Etawah Accident: हाईवे पर डंपर की टक्कर से रोडवेज बस पलटी, एक सवारी घायल

Thu, 19 Feb 2026 10:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Feb 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
Etawah: roadways bus overturned after colliding with a dumper on the highway, injuring one passenger
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर उझियानी बाईपास पर डंपर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में जा पलटी। बस सवार 21 सवारियों में से एक सवारी घायल हो गई। बस इटावा से औरैया जा रही थी। सूचना पर डायल 112 पुलिस व बकेवर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एम्बुलेंस से महेवा सीएचसी भिजवाया। जहां से उसकी हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


रोडवेज की औरैया डिपो की एक बस गुरुवार भोर में करीब चार बजे इटावा की तरफ से औरैया जा रही थी। तभी उझियानी बाईपास पर बस किनारे खड़ी कर सवारियां उतारने लगी। इसी दौरान पीछे से इटावा की तरफ से तेज गति से आ रहे डंपर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। थाना की हाईवे मोबाइल पुलिस की गाड़ी व महेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खड्ड में पलटी बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


सवारियों में एक सवारी गम्भीर रूप से घायल थी जबकि एक हल्की चोटिल हुई। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल सवारी लल्लन बाबू पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम बेरी कपरिया थाना अजीतमल (55) को महेवा सीएचसी पर उपचार के लिए भिजवाया। जहां से हालात गाम्भीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोडवेज बस चालक दुर्गेश कुमार, परिचालक विकास पांडेय व अन्य बस सवार सुरक्षित बची सभी 20 सवारियों को अन्य बसों में बैठाकर भिजवाया। डंपर पर अकेला चालक ही था। जो एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed