फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Principal suspended for making student stand like rooster and putting tobacco-bidi in his mouth

Etawah: छात्र को मुर्गा बनाने और तंबाकू-बीड़ी मुंह में डालने का आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 31 Jul 2025 06:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में पानी पीने के लिए अनुमति मांगने पर शिक्षक के छात्र को तालिबान सजा दे डाली। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्र को मुर्गा बनाने और तंबाकू-बीड़ी मुंह में डालकर बेहोश करने का आरोप है। मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Etawah: Principal suspended for making student stand like rooster and putting tobacco-bidi in his mouth
जांच करते बीईओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्र को मुर्गा बनाकर उसके मुंह में बीड़ी-तंबाकू ठूसने के आरोपी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसे गुरुवार को जेल भी भेज दिया है। ताखा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला गंगे में तैनात प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बुधवार को इसी गांव के छात्र शिवा को पानी पीने की अनुमति मांगने पर पीटा था। इतना ही नहीं उसे मुर्गा बनाया और फिर उसके मुंह में जबरन बीड़ी-तंबाकू डाल दी थी। इससे छात्र बेहोश हो गया था। पुलिस ने शिक्षक सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


गुरुवार को न्यायालय ने सुनील की जमानत रद्द करते हुए उसे जेल भेज दिया है। बीईओ अनुपम शुक्ला गांव में जांच करने पहुंचे छात्र शिवा सहित अन्य छात्रों व ग्रामीणों ने शिक्षक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जांच के बाद बीएसए राजेश कुमार ने शिक्षक सुनील को निलंबित कर दिया। बीएसए राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर जांच बीईओ सैफई नवाब सिंह वर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन

 

आरोपी के सिर किसका हाथ, जांच के बाद भी नहीं आई थी आंच
एक सप्ताह पहले भी निरीक्षण में खामियां मिलने पर बीईओ ने सुनील पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। प्रधानाध्यापक सुनील के रवैये से बच्चे ही नहीं पूरा स्टाफ परेशान था। किसी भी शिक्षक में उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं थी। पिछले सप्ताह ही बीईओ अनुपम शुक्ला ने स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान भी स्कूल के एक कमरे में शिक्षक का पूरा सामान रखा मिला था। इस कमरे में महीनों से बच्चों की कक्षाएं नहीं लगी थी। स्कूल में एमडीएम की हालत भी बदतर थी सुनील एमडीएम की धनराशि तो खाते से समय पर निकाल लेता था लेकिन स्कूल में बच्चों के लिए खाना आए दिन नहीं बनता था।

निरीक्षण में भी बच्चों को खाना न खिलाने की बात सामने आई थी। बुधवार को भी सुनील ने स्कूल में भोजन नहीं बनवाया था। तमाम कमियां मिलने के बाद बीईओ अनुपम शुक्ला ने बीएसए को अपनी रिपोर्ट में सुनील के ऊपर कार्रवाई के लिए लिखा था लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीईओ अनुपम शुक्ला ने बताया गुरुवार को उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। उन्होंने बताया पिछले सप्ताह ही स्कूल का उन्होंने निरीक्षण किया था। तमाम कमियां मिलने के बाद शिक्षक पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed