{"_id":"66af0a4912b4e78de60bc63e","slug":"etawah-police-team-fired-upon-after-stopping-bike-one-miscreant-injured-in-encounter-and-other-caught-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: बाइक रोकने पर पुलिस टीम पर किया फायर, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल…दूसरे को पकड़ा, ये सामान हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: बाइक रोकने पर पुलिस टीम पर किया फायर, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल…दूसरे को पकड़ा, ये सामान हुआ बरामद
Sun, 04 Aug 2024 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:28 AM IST
सार
Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के उरेंग गांव के पास शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एक अन्य बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर बेकवर के उरेंग में थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक काली बाइक से आते हुए दो संदिग्ध युवक दिखे। रोकने पर उन्होंने तमंचे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश विश्वनाथ (26) हाल निवासी इकदिल, स्थाई पता चित्राहाट आगरा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके एक साथी रवि हाल पता इकदिल, स्थाई पता चित्रा हाट आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि घायल आरोपी विश्वनाथ के खिलाफ मोबाइल, कुंडल छीनने समेत करीब 11 मुकदमे कई थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन