{"_id":"66c9e74e23260db6f30cf437","slug":"etawah-now-a-leopard-was-seen-near-brahmani-temple-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: अब ब्रह्माणी मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, ट्रक ड्राइवर ने खींची फोटो, गांव वालों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: अब ब्रह्माणी मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, ट्रक ड्राइवर ने खींची फोटो, गांव वालों को किया अलर्ट
Sat, 24 Aug 2024 07:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Aug 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्माणी मंदिर के पास दिखा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में जसवंतनगर में दो दिन पूर्व जसोहन गांव में दिखा तेंदुआ शुक्रवार रात कचौरा घाट मार्ग पर ब्रह्माणी देवी मंदिर के बीहड़ पीहरपुर गांव के पास दिखाई दिया। गांव में तेंदुआ होने की जानकारी वहां से गुजर रहे एक ट्रक ड्राइवर ने दी। चालक ट्रक लेकर आ रहा था तभी तेंदुआ सड़क को पार करता हुआ दिखाई दिया। गांव में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं। यही नहीं वह खुद भी खेतों पर काम के लिए नहीं जा रहे हैं।
शुक्रवार शाम कचौराघाट मार्ग पर आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने लखेरे कुंआ पुलिस चौकी के पास ट्रक रोककर हथठेला के पास खड़े लोगों को सचेत करते हुए बताया कि उनके गांव के पास में तेंदुआ घूम रहा है। ड्राइवर ने लोगों को मोबाइल में तेंदुए की फोटो भी दिखाई और बताया कि यह फोटो उसने ट्रक को रोककर खींच ली थी। फोटो देखते ही लोग समझ गए कि यह वही तेंदुआ है जो दो दिन पूर्व जसोहन गांव में एक किसान के खेत के तारों में उलझा हुआ था और वहां से निकलकर बीहड़ की ओर भाग गया था।

तेंदुआ के दूसरी बार दिखाई देने से पास में ही स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर आने जाने वाले लोगों में भी दहशत है। लोगों ने रात में ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी। तेंदुए की तलाश में लगी टीमें सुबह गांव पहुंची और बीहड़ी क्षेत्र में तेंदुए के पदचिह्नों को तलाशा। तेंदुए की चहलकदमी से क्षेत्र के पीहरपुर, सिरसा, जसोहन, खां का बाग, घुराह, पूछरी, जाखन, सरामई, नगला तौर, लुंगे की मड़ैया, कछपुरा के लोगों में दहशत है। वन दरोगा ज्ञानेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की सही लोकेशन पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।