{"_id":"62e0fa9c13dd9e2bb3648ca1","slug":"etawah-news-youth-died-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 27 Jul 2022 02:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:42 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मनोज कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के चकरनगर में युवक की मौत की घटना सामने आई है। पुरा मल्लाहन गांव में बुधवार सुबह करीब सात बजे दूध डेयरी संचालक मनोज कुमार निषाद (21) पुत्र प्रमोद निषाद काम कर रहा था। दूध तौलने की मशीन का स्विच दबाते वक्त करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
युवक को तड़पता देख परिजनों ने घर की लाइट बंद करके उसे करंट से छुड़वाया। हालांकि तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना भरेह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन