फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Liquor worth Rs 1.20 lakh caught from container, driver arrested

Etawah: कंटेनर से 1.20 लाख रुपये की शराब पकड़ी, करनाल से 690 पेटी शराब झारखंड लेकर जा रहा चालक गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jun 2023 06:22 PM IST
सार

Etawah News: यूपी के इटावा जिले में सैफई पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ 20 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब कंटेनर से बरामद की है। कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Etawah: Liquor worth Rs 1.20 lakh caught from container, driver arrested
पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में व कंटेनर में रखी पकड़ी गईं शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सैफई पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ 20 लाख रुपये की 690 पेटी अंग्रेजी शराब कंटेनर से बरामद की है। हरियाणा के करनाल से झारखंड लेकर जा रहे अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सजंय कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात सैफई पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उझियानी बाईपास पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर से एक कंटेनर में अवैध शराब आ रही है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने टिमरुआ हवाई पट्टी मार्ग पर एक्सप्रेस वे पुलिया के पास से कंटेनर रोककर तलाशी ली। इसमें 690 पेटी शराब की बरामद हुई। कंटेनर चालक से शराब के संबंध में कागज मांगने पर नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोहनलाल निवासी कुराली थाना सदर करनाल हरियाणा बताया है।
विज्ञापन


शचालक ने बताया कि कंटेनर के मालिक अशोक कुमार निवासी करनाल हरियाणा व राजू ने करनाल से शराब भरवाई थी। गाड़ी मालिक और उसके साथी ने कार से साथ में चलकर शराब की पेटियां झारखंड में उतरवाने की बात कही थी। कंटेनर मालिक और उसके साथी पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed