फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Life imprisonment to three brothers in murder case

Etawah: हत्या के मामले में तीन भाइयों को आजीवन कारावास, तीनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

Wed, 30 Nov 2022 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Life imprisonment to three brothers in murder case
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

इटावा जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय श्वेता श्रीवास्तव ने 13  साल पुराने हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को दोषी पाया। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि बिठौली थानाक्षेत्र के गांव बंसरी निवासी अशोक सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


आरोप लगाया था कि उसकी गांव के ही रामबरन के परिवार से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। नौ जनवरी 2009 को उनका भाई पुत्तू सिंह गांव के अमर सिंह के घर से लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे अमरोद सिंह, पूरन सिंह, हरिओम (तीनों भाई), नरेंद्र सिंह व विशंभर ने पुत्तू को रास्ते में रोक लिया। अमरोद ने तमंचे से पुत्तू पर फायर कर दिया। पूरन ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। लोगों को आता देखकर आरोपी फायरिंग कर भाग गए।

विज्ञापन

मौके पर जाकर देखा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। अशोक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अमरोद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से पेश किए सबूतों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने अमरोद सिंह, पूरन सिंह व हरिओम को हत्या का दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने नरेंद्र सिंह व विशंभर सिंह को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed