फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Jewellery and cash worth 20 lakhs stolen from doctor's house

Etawah: डॉक्टर के घर से 20 लाख के जेवरात और नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Aug 2024 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2024 05:49 PM IST
सार

Etawah News: जसवंतनगर में डॉक्टर के घर से 20 लाख की चोरी की घटना सामने आई है। वारदात के वक्त डॉक्टर दंपती सीएचसी में ड्यूटी पर थे।

विज्ञापन
Etawah: Jewellery and cash worth 20 lakhs stolen from doctor's house
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित डॉक्टर के घर में चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। नकदी सहित लगभग 20 लाख के जेवरात चोर लेकर फरार हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के समय डाॅक्टर दंपती ड्यूटी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थे। अस्पताल हाईवे के ठीक दूसरी तरफ है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात डाॅक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी डाॅक्टर इंदु सिंह दोनों अस्पताल सुबह नौ बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। बेटा स्कूल चला गया था। इस दौरान घर पर ताला बंद था। जब बह लगभग साढे 12 बजे बेटे को स्कूल से लेकर आए तो उन्होंने अपने घर का ताला खुला देखा। उन्होंने सोचा कि पत्नी आ गई हैं, जब वह अंदर गए तो अलमारी खुली और कमरे में सारा सामान बिखरा दिखाई दिया। तब उन्होंने पत्नी को फोन करके बुला लिया। डॉक्टर ने बताया कि मुख्य गेट पर लगा ताला भी नहीं मिला।
विज्ञापन

अलमारी के गेट को किसी लोहे की चीज से तोड़कर खोला गया। उन्होंने घटना की सूचना थाने में भी दी। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय मौके पर पहुंचे वारदात की जानकारी की। डॉक्टर इंदु ने बताया कि उनके घर में एक महिला साफ-सफाई का काम करती है। सुबह ला लगाकर सफाईकर्मी महिला पति डॉक्टर वीरेंद्र को चाबी दे गई थी। इंदू ने बताया कि घर से आठ हजार रुपये, दो चेन, एक जोड़ी कान के झाले, छह जोड़ी छोटे झाले, दो कंठी गले की, हाथ के कड़े और छह से ज्यादा अंगूठियां चोरी हुई हैं। उधर घटना को लेकर डॉक्टर दंपती सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जागएा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed