{"_id":"6851b442b8528f88ba049311","slug":"etawah-innocent-bike-rider-dies-in-truck-collision-mother-critical-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, मां गंभीर
Wed, 18 Jun 2025 12:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:01 AM IST
सार
Etawah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-कानपुर हाईवे स्थित फूफई ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार नौ माह की मासूम बच्ची के साथ दपंती सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान ट्रक का पहिया बच्ची के ऊपर से निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे नाजुक हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, परवेज कुमार निवासी गांव सरैया ताल, थाना बसरेहर पत्नी परवीन (20) और बेटी जीनत (नौ माह) को लेकर बाइक से बकेवर रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे फुफई ओवरब्रिज के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। महिला के हाथ से नौ माह की जीनत उछलकर हाईवे पर गिर गई।
तभी उस पर से ट्रक का पिछला पहिया निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। हादसे में बाइक सवार युवक परवेज बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।