फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah horrific accident collision between trucks resulted in fire   driver trapped in cabin was burned alive

Etawah: आगरा-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

Etawah News: आगरा-कानपुर हाईवे पर कोहरे के कारण दो ट्रक आपस में भिड़ गए। आग लगने से हरियाणा के ट्रक चालक की केबिन में फंसकर जिंदा जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Etawah horrific accident collision between trucks resulted in fire   driver trapped in cabin was burned alive
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे में जिप्सम से लदा ट्रक नमक लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद आग लगने से हरियाणा के चालक की केबिन में फंसकर जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

गुरुवार रात करीब साढ़े बारह पर पक्का बाग ओवर ब्रिज से लगभग तीन सौ मीटर पहले यह हादसा हुआ। अहलनाबाद हरियाणा से जिप्सम लादकर बनारस जा रहा ट्रक आगे चल रहे नमक लदे ट्रक से पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हाईवे करीब एक घंटे तक बाधित रहा
आग लगने से चालक लवली उर्फ जसकीरत सिंह निवासी जिला सिरसा हरियाणा केबिन में फंस गया। आग की चपेट में आकर लवली की मौत हो गई। सूचना पर करीब एक बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नमक लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे से हाईवे करीब एक घंटे तक बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed