{"_id":"667c27f953069754c70f99f3","slug":"etawah-fight-between-eunuchs-before-panchayat-highway-blocked-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: पंचायत से पहले किन्नरों में मारपीट, हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: पंचायत से पहले किन्नरों में मारपीट, हाईवे पर लगाया जाम
Wed, 26 Jun 2024 08:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:13 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में किन्नरों ने मारपीट का आरोप लगाकर हाईवे पर हंगामा किया। करीब 15 मिनट तक किन्नरों ने हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
किन्नरों ने हाईवे पर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा में बधाई मांगने को लेकर 11 जून को हुए विवाद के निपटारे के लिए बुलाई गई पंचायत से पहले मैनपुरी और इटावा जिले के किन्नरों में फिर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर करीब 15 मिनट तक हंगामा करके जाम लगाया। करीब चार घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
इटावा की किन्नर कामिनी ने बताया कि उन्होंने सैफई क्षेत्र में बधाई मांगने के लिए अपना चेला बेला रानी को नियुक्ति कर रखा है। 11 जून को मैनपुरी जिले के किन्नर शिवनी एवं उसके चालक आशीष यादव ने अपने साथियों के साथ सैफई क्षेत्र के उझियानी गांव में बेलारानी, गोरी और शिल्पी के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें तीनों के चोटें आई थीं। इसे लेकर बुधवार को थाने चौराहे के पास पंचायत रखी गई थी। शाम करीब चार बजे किन्नर एकत्रित हो गए थे। मैनपुरी की किन्नर रमा दुबे ने आरोप लगाया कि मैनपुरी के किन्नर थाना चौराहे पर एकत्रित हो गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान इटावा से करीब छह कारों से किन्नर और उनके साथ युवक भी आए और मरपीट करने लगे। करीब 30 लोगों ने मारपीट करके चोटिल कर दिया। इसमें शबना, बेला और शिल्पी घायल हो गए। इस पर थाने के सामने हंगामा शुरू हो गया। करीब 15 मिनट तक किन्नरों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्हाेंनों दोनों पक्षों थाने में जाकर मामला निपटाने की हिदायत दी। इस पर किन्नर हाईवे से हटे। करीब चार घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। उन्होंने आगे से सीमा विवाद को लेकर न भिड़ने की बात कही है। बताया कि पुश्तैनी क्षेत्र के आधार पर ही काम करेंगे।