{"_id":"67447cb453fae71a900a4900","slug":"etawah-entering-the-house-the-lover-attacked-the-girlfriend-with-a-knife-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, शादी से इनकार पर दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, शादी से इनकार पर दिया घटना को अंजाम
Mon, 25 Nov 2024 07:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:09 PM IST
सार
Etawah News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घरवालों ने युवक को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी से इन्कार करने पर युवक ने घर में घुसकर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार के बाद परिजनों ने युवक को पीट दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। परिजन गंभीर हालत में घायल किशोरी को जिला अस्पताल ले गए। इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे जनप्रतिनिधि के घर में युवक घुस गया। घर में मौजूद किशोरी पर उसने चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक ने अपनी गर्दन पर चाकू लगाकर आत्महत्या की धमकी देने लगा, इसी बीच उसे परिजनों ने घेरकर पीट दिया।
पुलिस ने काफी प्रयास के बाद युवक को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया और साथ थाने ले गई। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। किशोरी पर युवक ने 14 वार किए, जिससे गर्दन पर भी गहरा घाव है। पुलिस को आरोपी ने अपना नाम अंकित यादव निवासी केशमपुर खाम गांव थाना फफूंद जनपद औरैया बताया।
पुलिस पूछताछ में बताया कि वह डी-फार्मा का छात्र है। उसका किशोरी से सात साल पहले एक शादी समारोह में संपर्क हुआ था। तभी से उसकी बातचीत होने लगी थी। किशोरी उससे शादी करने के लिए इनकार कर रही थी। उसने जालौन चौराहा से चाकू खरीदा और घटना को अंजाम दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी अंकित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। आरोपी ने प्रेम प्रसंग की वजह से घटना को अंजाम दिया है।