{"_id":"61bd6bfc8b3d0a7f0376d1da","slug":"etawah-debt-ridden-farmer-killed-his-wife-and-then-consumed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति ने खाया जहर, कर्ज से परेशान था किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति ने खाया जहर, कर्ज से परेशान था किसान
Sat, 18 Dec 2021 10:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में जसवंतनगर थानाक्षेत्र के गांव नगला नरिया निवासी किसान ने कर्ज से परेशान होकर शुक्रवार रात जहर खा लिया। इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी की भी घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था, जिसके चलते पत्नी के फांसी लगाने की आशंका है। वहीं गांव में पत्नी की हत्या करके पति के जहर खाने की भी चर्चा भी है। गांव निवासी रजनीश (35) पुत्र छोटे किसान था।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात रजनीश का बड़ा भाई अवनीश रात एक बजे घर आया तो घर पर अजीब से बदबू महसूस की। पत्नी से इसके बारे में पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। जिस पर भाई रजनीश को देखने पहुंचा तो वह कमरे में नहीं मिला।
विज्ञापन
बाहर देखा तो वह नल के नीचे उल्टियां कर रहा है। अवनीश के पूछने पर बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। इस पर दौड़ता हुआ भाई की पत्नी कंचन(25) को बताने उसके कमरे पहुंचा तो देखा कि वह भी मृत पड़ी है। उसके शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
उसे तुरंत ही मेडिकल विश्वविद्यालय सैफई ले गए। वहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं आगरा के टीचर्स कॉलोनी वाह निवासी कंचन के पिता राजकिशोर भी परिवार के साथ सूचना पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक दंपती के डेढ़ साल का बेटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।