{"_id":"62e4da228dad57757951a548","slug":"etawah-crime-teacher-murdered-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Crime: जमीन के विवाद में फावड़ा मारकर शिक्षक की हत्या, पेड़ के नीचे इस हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Crime: जमीन के विवाद में फावड़ा मारकर शिक्षक की हत्या, पेड़ के नीचे इस हालत में मिला शव
Sat, 30 Jul 2022 12:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:55 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में शिक्षक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव कटाहरा में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जमीन के विवाद में फावड़े से गला काटकर शिक्षक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे सीओ और कोतवाली प्रभारी जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दिनेश जाटव (42) निवासी गांव रामनगर छोला परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे। उन्होंने पास के ही गांव कटाहरा में लगभग एक साल पहले दो बीघा जमीन खरीदी थी। परिजनों के अनुसार इस जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे। शनिवार को दिनेश अपने खेत पर गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान लगभग दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे बैठे आरोपियों ने उन्हें बुला लिया। बातचीत के दौरान वह उन्हें धमकाने लगे। विरोध पर आरोपियों ने फावड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ विजय सिंह और कोतवाल केएल पटेल मौके पर पहुंच गए। शव पेड़ के नीचे औंधे मुंह पड़ा था और पास में ही खून से सना फांवड़ा मिला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन