फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Constable's son died after falling into a water-filled pit

Etawah: पानी भरे गड्ढे में गिरकर सिपाही के बेटे की मौत, शव लेकर SSP कार्यालय पहुंचे पिता, अफसरों पर लगाए आरोप

Wed, 11 Jan 2023 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jan 2023 01:43 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में पानी भरे गड्ढे में गिरने से सिपाही के दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद सिपाही ने आरोप लगाया कि बीमार पत्नी और बच्चे की देखभाल के लिए वह कई दिनों से छुट्टी मांग रहा था लेकिन अधिकारियों ने नहीं दी। छुट्टी मिल जाती तो यह हादसा न होता।

विज्ञापन
Etawah: Constable's son died after falling into a water-filled pit
मृत बच्चे से लिपटकर बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में बुधवार सुबह घर के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिरकर सिपाही के दो साल के बेटे की मौत हो गई। छुट्टी ना मिलने से नाराज सिपाही बेटे के शव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। आरोप लगाया कि बीमार पत्नी और बच्चे की देखभाल के लिए वह कई दिनों से छुट्टी मांग रहा था लेकिन अधिकारियों ने नहीं दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ सिटी ने सिपाही को समझा कर घर भेजा। मासूम की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मथुरा के मूल निवासी सोनू चौधरी पुलिस लाइन में तैनात थे। एकता कॉलोनी में वह किराए पर रहते हैं। इनकी पत्नी करीब 15 दिनों से बीमार चल रही थीं। पत्नी कविता और 2 साल के बेटे हर्षित उर्फ गोलू की देखभाल के लिए सोनू छुट्टी मांग रहा था।

विज्ञापन

सोनू के मुताबिक 7 जनवरी को प्रार्थनापत्र एसपी सिटी को दिया था। लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई। बुधवार सुबह खेलते समय बेटा हर्षित घर के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में गिर गया। थोड़ी देर बाद जब तलाश शुरू हुई तो हर्षित गड्ढे में मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोनू शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। यहां आरोप लगाया कि उसे यदि छुट्टी मिल जाती तो यह हादसा न होता। पुलिस अफसरों ने समझाकर उसे घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed