फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Child death, doctor accused of giving wrong injection

Etawah: बालक की मौत, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 17 Sep 2022 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Sep 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Child death, doctor accused of giving wrong injection
बालक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में साइकिल से गिरकर घायल हुए बालक की शुक्रवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। बालक का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन


सिविल लाइन के अड्डा जुहाना पटेल नगर निवासी अमन (10) पुत्र स्वर्गीय अखिलेश शुक्रवार शाम घर के बाहर साइकिल चलाते समय गिरकर घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर उसे घर ले जाने को बोल दिया।
विज्ञापन


घर ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। परिजन शव को इमरजेंसी में ले आए और यहां शव रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मो. कामिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने परिजनों की मांग पर बालक का पैनल से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने नहीं किया भर्ती
मृतक अमन के बाबा रामदास ने बताया कि बच्चे को चोट लगने के बाद जिला अस्पताल ले गए थे। यहां कहने के बावजूद डॉक्टर ने उसे भर्ती नहीं किया। इंजेक्शन लगाकर ही घर ले जाने को कह दिया। अगर डॉक्टर उसे भर्ती कर लेते तो शायद मेरा पोता आज जिंदा होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed