{"_id":"63fede4211407b13520a75f3","slug":"etawah-bus-collided-with-dumper-five-passengers-injured-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: दिल्ली से कानपुर जा रही बस डंपर से टकराई, पांच यात्री घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: दिल्ली से कानपुर जा रही बस डंपर से टकराई, पांच यात्री घायल, मची चीख-पुकार
Wed, 01 Mar 2023 10:41 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
इटावा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले के इकदिल में दिल्ली से कानपुर जा रही निजी बस कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में पांच सवारी घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। दिल्ली से कानपुर जा रही बस बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर नहर पर आगे जा रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने पर उसमें जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में अशोक मिश्रा (55) निवासी बर्रा कानपुर, प्रतिभा शुक्ला पत्नी विपिन पांडे (27) निवासी फजलगंज कानपुर, प्रतिभा शुक्ला उर्फ प्रतिमा पत्नी ओम नारायण शुक्ला (50) निवासी फजलगंज कानपुर, रोबिन (30) निवासी नंद ग्राम गाजियाबाद और जॉन सी ( 20) निवासी सेक्टर 15 नोएडा घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बस में सवार अन्य 55 यात्री भी मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हादसे के बाद कुछ देर कानपुर जाने वाली लाने पर यातायात प्रभावित रहा। क्रेन से बस हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन