{"_id":"670bcde77e11a9963c0b3c98","slug":"etawah-body-of-eight-month-pregnant-woman-found-hanging-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: फंदे पर लटका मिला आठ माह की गर्भवती का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: फंदे पर लटका मिला आठ माह की गर्भवती का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 13 Oct 2024 07:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:12 PM IST
सार
Etawah News: गर्भवती का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना पक्काबाग की है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठ माह की गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है। पक्का बाग स्टेट बैंक के सामने रहने वाले सोनू कुमार की पत्नी पूजा देवी (20) शनिवार देर शाम आठ माह की गर्भवती पूजा खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद जब ननद गीता उठी तो भाभी को घर के कमरे में छत के कुंडा में फंदे से लटकता देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
चीख सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ पहुंचे, अंदर से बंद दरवाजा को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया, फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ननद गीता देवी ने बताया कि भाभी आठ माह की गर्भवती थी, उनकी सामाजिक शादी सम्मेलन में 23 नवंबर 2023 में लवेदी क्षेत्र के गांव खुदागंज से हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार को उन्होंने कन्याओं को भोज भी कराया था। पति सोनू हरिद्वार में ऐसी मिस्त्री का काम करता है। मृतक महिला पांच बहन और तीन भाई थे जिसमें वह छोटी थी। पूजा की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए, महिला के परिजनों ने बेटी को मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।