Etawah: ‘भाजपा के भूमाफियाओं ने जमीनों पर किया कब्जा’, चकरनगर में बरसे अखिलेश यादव, गाजीपुर घटना पर कही ये बात
Etawah News: चकरनगर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने और प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने गाजीपुर की घटना और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए भाजपा को महिला विरोधी करार दिया।
विस्तार
भाजपा के भूमाफियाओं ने जिले की जमीनों पर कब्जा कर लिया है। यह आरोप गुरुवार को चकरनगर के अहेरिया गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा व यज्ञ में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों वार्ता करते हुए लगाया।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की पीड़ित बेटी से मिलने के लिए सपा का डेलीगेशन जा रहा था, तो उन्हें रोककर प्रशासन के द्वारा अपमानित किया गया। वहीं, छत से पुलिस पर पत्थर बरसाने वाले भाजपाइयों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
न्याय और खुशहाली का रास्ता दिखाता है धर्म
उन्होंने भाजपा पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा महिलाओं की विरोधी है। महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भाजपा ने कुछ भी नहीं किया है। धार्मिक कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि धर्म हमें न्याय और खुशहाली का रास्ता दिखाता है।