फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Etawah-Bareilly highway will be fourlane from 326 crores

इटावा-बरेली हाईवे 326 करोड़ से होगा फोरलेन

Thu, 24 Jun 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Etawah-Bareilly highway will be fourlane from 326 crores
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत तक बनेगा 240 किमी लंबा फोरलेन हाईवे, हो चुका है 231.39 करोड़ रुपये का टेंडर
विज्ञापन

एनएचएआई के अफसरों ने कहा, अभी आदेश आने का इंतजार

फर्रुखाबाद/बरेली। इटावा-बरेली हाईवे को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 326 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। जिले के 35 गांवों से होकर गुजरने वाले फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए 36 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि बरेली में एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि इस बारे में अभी उनके पास औपचारिक तौर पर कोई सूचना नहीं भेजी गई है।
जनपद इटावा से पीलीभीत तक 240 किमी फोरलेन हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। इसे छह हिस्सों में बांटा गया है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय से निर्माण के लिए परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। बेवर से रामगंगा पुल तक 52.770 किमी दूरी के फोरलेन हाईवे में 49.220 किमी क्षेत्र फर्रुखाबाद इकाई क्षेत्र में है।
विज्ञापन

हाईवे 35 गांवों से होकर निकलेगा जबकि 3.50 किमी भाग जनपद मैनपुरी में है। इस क्षेत्र में चार गांवों से भूमि अधिग्रहीत होगी। कुल 326 करोड़ रुपये की इस परियोजना में सड़क निर्माण के लिए 231.39 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। इसमें हाईवे के अलावा 36 हेक्टेयर और भूमि की जरूरत होगी। इसे अधिग्रहीत किया जाएगा। किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए पीआईयू द्वारा एडीएम को पत्र भेजा गया है। वहीं सड़क निर्माण के लिए बेवर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। हालांकि फोरलेन हाईवे का स्थान के हिसाब से स्वरूप भी बदलेगा। कुछ स्थानों पर दो लेन का ही हाईवे बनेगा। फिलहाल किसी भी स्थान पर सड़क की चौड़ाई 10 मीटर से कम नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग से नहीं मिली एनओसी

फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए पीआईयू की ओर से सितंबर 2020 में वन विभाग को पत्राचार कर एनओसी मांगी गई थी। आठ माह बाद भी अभी निर्माण इकाई को एनओसी नहीं मिल सका है।

भूमि अधिग्रहण के लिए अपर जिलाधिकारी को पत्र भेजा जा चुका है। वहीं सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया।- ललित प्रताप पाल, परियोजना निदेशक, पीआईयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed