फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: After a quarrel with his mother, son hanged himself to death

Etawah: मां से कहासुनी के बाद बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 Jul 2024 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 06:40 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Etawah: After a quarrel with his mother, son hanged himself to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोई भी काम न करने पर मां की बेटे से कहासुनी हो गई। बेटे से नाराज होकर मां अपने मायके चली गई। दो दिन बाद बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिरारी गांव निवासी नेकराम (35) पुत्र तुलाराम ने घर के बरामदे में छत में लगे कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर जमीन पर कूलर रखकर उसके ऊपर चढ़कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े छह बजे भतीजा विकास जब दादी के पेंशन के कागजात लेने के लिए चाचा के घर गया तब उसने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तकर अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर भतीजे ने रोशनदान से झांककर देखा तो चाचा फंदे पर लटके हुए थे। भतीजे ने चाचा को फंदे पर लटका देख चीखपुकार मचा दी। आवाज सुनकर पड़ोसियों के साथ परिवार के लोग पहुंचे। दरवाजे में जोर से धक्का मारने पर खुल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराए।

विज्ञापन

रामदास ने बताया कि भाई नेकराम कोई काम नहीं करता था। मां सर्वती के काम करने को कहने पर दो दिन पहले कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में मां अपने मायके गांव रमपुरा कुदरकोट चली गईं। नेकराम घर में अकेला था तभी मौका पाकर फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। तीन साल पहले उसकी पत्नी भी तलाक लेकर चली गई। भाई मानसिक रूप से तनाव में भी चल रहा था।

पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed