फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Road Accident High speed car rams into truck three killed including two foreign girls two injured

Etawah Accident: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो विदेशी युवतियों समेत तीन की मौत, दो घायल…अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Oct 2024 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Oct 2024 10:48 AM IST
सार

UP Etawah News in Hindi: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Etawah Road Accident  High speed car rams into truck three killed including two foreign girls two injured
Etawah Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के ताखा कस्बे में लखनऊ से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार शनिवार रात लगभग सवा दस बजे ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो विदेशी युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो विदेशी घायल हो गए। दोनों को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवेके किलामीटर संख्या 125 पर हुआ है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग सवा 10 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर विक्रम राघव, एसडीएम ताखा श्वेता मिश्रा, एसओ ऊसराहार मंसूर अहमद और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल सभी लोगों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो विदेशी युवतियों समेत तीन की मौत
इस बीच रास्ते में चालक संजीव कुमार (40) निवासी निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन, थाना गोविंदपुरी दिल्ली, नाज (30) निवासी जंगपुरा लाजपत नगर थाना लाजपत नगर, दिल्ली मूल निवासी अफगानिस्तान, कैटरीना (22) निवासी निवासी रूस हाल पता दिल्ली की मौत हो गई।

दो घायलों का चल रहा है इलाज
वहीं, नाज की बहन क्रिशटीन (20) और आतिफा (27) निवासी निवासी जंगपुरा लाजपत नगर थाना लाजपत नगर दिल्ली मूल निवासी अफगानिस्तान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से चौकी कुदरैल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed