{"_id":"65fa5939b808888e1f031bc6","slug":"etawah-accident-bus-rammed-into-truck-from-behind-accident-occurred-due-to-sudden-braking-four-people-injur-2024-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: ट्रक में पीछे से घुसी बस, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, चार लोग घायल...अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: ट्रक में पीछे से घुसी बस, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, चार लोग घायल...अस्पताल में भर्ती
Wed, 20 Mar 2024 09:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:14 AM IST
सार
Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में आगे चले रहे ट्रक में बस पीछे से घुस गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
etawah road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही बस उसमें घुस गई। हादसे में परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के बिरारी गांव के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से बस घुस गई। बस बलिया से करीब 30 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बस का परिचालक की ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिचालक नीरज श्रीवास्तव, चंदन सिंह निवासी बलिया, आकाश कुमार दुबे निवासी फरीदाबाद व सुधीर शर्मा घायल हो गए। बस चालक जितेंद्र कुमार ने बताया आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
इससे हादसा हो गया। बस की टक्कर से ट्रक में लदे धान के बोरे सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सड़क पर बिखरे बोरे व क्षतिग्रस्त बस को किनारे कराया। यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।