फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Enumerators are facing difficulty in finding houses and streets.

Kanpur News: मकान व गली ढूंढने में प्रगणकों को हो रही परेशानी

Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Enumerators are facing difficulty in finding houses and streets.
कानपुर देहात। जनगणना में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम शुरू हो गया है। इधर लगाए गए प्रगणकों को दिए गए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) नक्शे के अनुसार मकान व गली खोजन में परेशानी हो रही है। हालांकि परेशानी आने पर समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत शुक्रवार को मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से शुरू हो चुकी है। प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों पर नंबर लिखने के साथ ही अन्य ब्योरा जुटा रहे हैं। इसके साथ ही मकानों की गणना का नक्शा नजरी भी बनाने का काम इन प्रगणकों को सौंपा गया है। मकानों की गणना और सूचीकरण की शुरुआत में दिए गए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के अनुसार मकान व गली खोजन में प्रगणकों को परेशानी हो रही है। गूगल मैप से एचएलबी बनाई गई है। इसमें धरातल पर कई जगह अंतर की स्थिति आ रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल की कई महिला शिक्षकों की ओर से मकान व गली न ढूंढ पाने की परेशानी तहसील स्तर पर बताई गई है। इसके बाद लेखपालों के जरिये समाधान कराया जा रहा है। बता दें कि प्रथम चरण में कुल 3460 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। 550 पर्यवेक्षक व 3314 प्रगणक लगाए गए हैं। अकबरपुर, मैथा, सिकंदरा, डेरापुर, पुखरायां व रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्रामों और नगरीय क्षेत्र में प्रगणक पहुंच कर मकानों की गणना में लगे हैं। पहले तीन दिनों में मकान गणना का काम हर हाल में शुरू करने के निर्देश हैं। इसको लेकर अधिकांश प्रगणकों ने काम शुरू कर दिया है। कई महिला शिक्षकों को नक्शा नजरी बनाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल 150 से 200 घरों की गणना प्रति प्रगणक सौंपी गई है। रसूलाबाद तहसील के फतेहपुर, बिरहुन, टांडापुर, रिवरी व बहादुरपुर आदि गांवों में विभिन्न एचएलबी में प्रगणक ने पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मकानों की गिनती और नक्शा नजरी बनाने का काम शुरू किया। मकानों की गणना के साथ ही परिवारों का ब्योरा भी लिया जा रहा है। नायब तहसीलदार अकबरपुर रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण की जनगणना में कुल 33 सवालों के जवाब प्रगणक लेंगे। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आवासीय स्थिति, भोजन आदि का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जनगणना डिजिटल है। मकान या गली खोजन में आ रही परेशानी का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed