{"_id":"5ee297e65f67a519c03fc775","slug":"entry-of-digambar-arena-in-panki-temple-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनकी मंदिर विवाद में हुई दिगंबर अखाड़ा की एंट्री, महंत नृत्य गोपाल दास सहित कई महंत आएंगे कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनकी मंदिर विवाद में हुई दिगंबर अखाड़ा की एंट्री, महंत नृत्य गोपाल दास सहित कई महंत आएंगे कानपुर
Fri, 12 Jun 2020 09:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
पनकी मंदिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के विवाद में गुरुवार रात एक नया मोड़ आ गया। अब मंदिर का विवाद दिगंबर अखाड़ा सुलझाएगा। जल्द ही अखाड़े के छावनी पति महंत नृत्य गोपाल दास और राष्ट्रीय महामंत्री वैष्णव दास के साथ 50 महंत शहर में डेरा डालेंगे और बैठक करेंगे जिसमें पनकी मंदिर का विवाद सुलझाया जाएगा।
जो नया ट्रस्ट बना है उसका भी पटाक्षेप किया जाएगा। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी दिगंबर अखाड़ा के अंतर्गत आता है। गुरुवार रात महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास ने फोन पर बताया कि पनकी मंदिर और ट्रस्ट का विवाद अब दिगंबर अखाड़ा ही सुलझाएगा।
दिगंबर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पुरुषोतमदास से उनकी बातचीत हुई है। अयोध्या के सुरेश दास व राम गोपाल दास से भी बातचीत हुई है। अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री वैष्णव दास को पूरी जानकारी दे दी है। सभी का कहना है कि वे लोग जल्द ही कानपुर आकर बैठक करके विवाद सुलझाएंगे।
विज्ञापन
शहर छोड़कर जाने के सवाल पर जितेंद्र दास ने जवाब दिया कि जिला प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा था जिसके चलते मुझे बाहर जाना पड़ा और अपने अखाड़े के लोगों से मिलना पड़ा। वे शिवपुरी मध्य प्रदेश से चल चुके हैं और शुक्रवार तक शहर पहुंच जाएंगे।