फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Enter the video and voice of the suspect and the app will tell you

Kanpur News: संदिग्ध की वीडियो और आवाज डालें, बता देगा एप

Wed, 31 Dec 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Enter the video and voice of the suspect and the app will tell you
कानपुर। अगर आप लोगों को कोई संदिग्ध नजर आए तो उसकी फोटो खींच लें या उसकी आवाज रिकार्ड करके एप में डाल दें। कुछ देर बाद एप आपको उसके बारे में पूरी जानकारी दे देगा। इतना ही नहीं यह गैंग ट्री तैयार कर लेगा और अपराधी की पूरी डिटेल आपके सामने रख देगा। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में यक्ष एप के संबंध में बुलाई गई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि यह एप अपराध रोकने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कारगर है। इससे बीट पुलिसिंग और मजबूत होगी। पहले चरण में थानास्तर पर रिकार्ड डाले जाएंगे। इसमें सबसे खास खूबी क्राइम जीपीटी है, जिसमें कोई भी छोटी सी बात लिखते ही पूरी जानकारी सामने होगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह, सभी डीसीपी और एसीपी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed